Categories: हल्दौर

बिजनौर में दो पक्षों के झगड़े में चली गोली झगड़ा देख रही महिला के सीने पर लगी गोली मौके पर हुई मौत

बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र के एक गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पास खड़ी एक महिला को गोली लग गई। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ,और आरोपी की तलाश जारी है।

हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कूकड़ा का है। जहां पर दो पक्षों में पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हुआ।

आप को यह भी बता दे यह विवाद उधार के 10 हजार रुपये को ले कर  हुआ। अंकित नाम के व्यक्ति ने जयप्रकाश को दस हजार रुपए दिए थे, बताया जा रहा है कि जयप्रकाश ने बुधवार को पैसे लौटाने का वायदा किया था। लेकिन इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा हो गया कि अंकित ने गोली चला दी।

गोली जयप्रकाश को न लगकर पास में खड़ी एक महिला को जा लगी। गोली चलने से इलाके में हड़कम्प मच गया मौके पर लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया है पुलिस अब आरोपी अंकित कश्यप की तलाश में जुट गई है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago