देश बेहतरीन शास्त्रीय संगीतकार पार्थो सारथी ने बिजनौर में बच्चों सुर संगीत के गुर सिखाए

बिजनौर के नजीबाबाद सन शाइन पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे देश के बेहतरीन संगीतकारों में से एक सरोद वादक पार्थो सारथी और तबला वादक आशीष पाल ने विद्यार्थियों को संगीतमय यात्रा ही नहीं कराई बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीता में निहित खूबसूरती से भी परिचय कराया। इस दौरान दोनों कलाकारों ने विद्यार्थियों से संगीत पर चर्चा की।

गुरुवार को कोतवाली रोड़ फ़ज़लपुर तबेला स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत से जोड़ने के लिए स्पिक मैके की ओर से आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में देश के नामचीन संगीतकार सरोद वादक पार्थो सारथी और तबला वादक आशीष पाल ने स्कूल के विद्यार्थियों के समझ एक से बढ़कर एक संगीत और तबले से अपनी प्रस्तुति दी।

संगीतकार पार्थो सरोद विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और तबले व संगीत की जुगलबंदी से विद्यार्थियों को रोमांचित किया। इस मौके पर संगीतकार सरोद वादक पार्थो सारथी ने संगीत और सुरों की जानकारी देने के साथ ही बताया कि नई पीढ़ी को संस्कृति से जुड़कर इसे संरक्षित रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार, भारतीय संगीत, संस्कृति, वाद्य संगीत यानी गायन, वादन, नृत्य में से किसी एक को अपने जीवन शैली में जरूर शामिल करें। उन्होंने आगे कि संगीत एक औषधि है जिससे दिमाग अच्छे विचारों व सकारात्मक कार्यों में लगता है।

दोनों कलाकारों ने महान तबलावादक उस्ताद जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी। स्कूल के प्रबंधक विनोद मित्तल ने दोनो कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में स्पिक मैके कार्यक्रम की कॉर्डिनेटर अनुराधा माथुर, एके मित्तल, नीरज जैन, विनय कौशिक, डॉक्टर सीपी सिंह, दीपक मित्तल, वंश मित्तल और शिक्षिकाएं पिंकी शर्मा, प्रिंशी आर्य, अन्नू, मोनिका, नीलम रेणु, नैना, सुरभि, हिमानी, रिया, निधि, तनु आदि स्टाफ मौजूद रहा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ वसीम बारी

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago