Categories: बिजनौर

बिजनौर में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

जनपद बिजनौर में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यालय का उदघाटन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शफकत उल्लाह अंसारी,राष्ट्रीय संस्थापक आफताब तालिब अंसारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सद्दाम हुसैन अंसारी प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी अब्दुल मलिक अंसारी और संगठन के तमाम पदाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया

बिजनौर के चांदपुर की चुंगी के पास आज राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन कार्यालय का भव्य रूप से उद्घाटन हुआ जिसमें अंसारी समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया है यह संगठन लगभग 8 सालों से अंसारी समाज के प्रतिभाशाली गरीब बच्चों के साथ साथ अन्य गरीब समाज के लोगो की भी बड़ी मदद कर रहा है खासतौर पर गरीब बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में अहम रोल अदा कर देश के विकास में बड़ी भागेदारी निभा रहा हैं

इस मौके पर बोलते हुए राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शफक उल्ला अंसारी ने कहा कि आज बिजनौर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन का कार्यालय वजूद में आया है जो सभी लोग हमारे साथ जुड़े है और सभी लोगों ने हमारा सहयोग किया है में उनका सबका दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूं जो भी समाज के लोग यहां बहर से आयेगे उनके रहने और खाने का यहां माकूल इंतेज़ाम रहेगा बहुत जल्दी ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन का कार्यालय खोला जाएगा

राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के कार्यालय खोले जाने का एकमात्र उद्देश्य अंसारी बिरादरी के उत्थान के लिए हमेशा कारगर काम कर बिरादरी को हर क्षेत्र में कामयाब कर देश के विकास में अहम रोल अदा करेगा

राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के कोषाध्यक्ष सद्दाम अंसारी ने इस मौके पर बयान करते हुए कहा कि हम लोग बिरादरी के मुतल्लिक काम कर रहे है हम समाज के लोगो को जागरूक कर रहे है

खासतौर से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी मेहनत के साथ काम कर रहे है
हमारा मकसद बिरादरी के गरीब बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में  जो गरीबी की वजह से शिक्षा से वंचित रह गए है उनकी मदद करना और गरीब लड़कियों की शादी करना तथा बिरादरी को एक प्लेटफार्म पर लाना है यह एक सामाजिक संगठन है इस संगठन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है

इस कार्यक्रम में  अब्दुल मालिक अंसारी और तालिब अंसारी ने भी समाज के लिए किए जा रहे राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के विशेष कार्यों का सुंदर शब्दों में वर्णन किया है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी बिजनौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago