बिजनौर की महिला साथी सिपाही पर मुकदमा करने पर अड़ी थी, मना किया तो थानेदार के मारा डंडा झोंक दी मिर्ची

बिजनौर निवासी व खजुरिया थाने में तैनात महिला कांस्टेबल आरजू की वीडियो वायरल व खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। खुलासे में पता लगा कि वायरल वीडियो बनाने से पहले महिला कांस्टेबल ने थानाध्यक्ष की ऑंखो में मिर्च पाउडर डाला था व डंडे से वार किया था

असल मे सिपाही आरजू साथी महिला सिपाही द्वारा स्कूटी को तोड़कर लाने  कार्रवाई पर अड़ी थी जबकि थाना अध्यक्ष दोनो में फैसले कराना चाहते थे इसी कारण रिपोर्ट न लिखने पर कांस्टेबल ने थानाध्यक्ष की ऑंखो में मिर्च पाउडर डाला था व डंडे से वार किया था जिसकी ऑडियो वायरल है उसके बाद महिला कॉन्स्टेबल ने अपना वीडियो वायरल किया था

आप को बता दे कि रामपुर जिले के खजुरिया थाने तैनात दो महिला सिपाहियों के बीच विवाद हो गया। बीच बचाव को लेकर थानेदार आये लेकिन महिला सिपाही ने थानेदार के हाथ में डंडा मार दिया व आंखों में मिर्ची झोंक दी

पुलिसकर्मियों के अनुसार थाने में तैनात महिला कांस्टेबल आरजू से सोमवार शाम साथी सिपाही अमृता भूषण किसी काम के लिए एक्टिवा मांगकर ले गई थी। इस दौरान एक्टिवा की एक वाहन से टक्कर हो गई, जिससे आरजू की एक्टिवा में नुकसान हो गया।जिसको लेकर दोनों महिला कांस्टेबल विवाद हो गया।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि एक्टिवा लेकर गई अमृता ने कहा कि वो एजेंसी में एक्टिवा ठीक कराकर देगी, जिस पर आरजू नहीं मानी। दोनों के विवाद में खजूरिया थानेदार राजीव कुमार को दखल देना पड़ा।थानेदार ने पुरानी एक्टिवा अमृता भूषण को रखने को कहा, जबकि नई एक्टिवा लेकर आरजू देने को कहा। जिस पर अमृता राजी भी हो गई। आरजू मामले में मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ गई।

एसपी राजेश द्विवेदी ने सीओ की रिपोर्ट के आधार पर महिला सिपाही को निलंबित कर दिया। थाने में हंगामा करने और थानाध्यक्ष को डंडा मारने व मिर्ची पाउडर डालने के आरोप में निलंबित हुई महिला सिपाही आरजू ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।

जिसमें उसने स्कूटी को तोड़कर लाने वाली महिला सिपाही पर कार्रवाई न करने पर थानाध्यक्ष से नाराजगी जताई थी और अपने ही सिस्टम पर आरोप लगाकर सवाल खड़े किए थे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago