जनपद बिजनौर के झालू क्षेत्र में गंगोड़ा के पास संचालित पटाखा फैक्टरी में रविवार को तेज धमाका हुआ था। धमाके में गोपालपुर निवासी की अमित की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे
जहां से उन्हें रविवार को ही मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने खारी निवासी चिंटू पुत्र अनूप और गोपालपुर निवासी रजत पुत्र ओमप्रकाश को दिल्ली रेफर कर दिया गया था।
इलाज के दौरान दूसरे युवक खारी निवासी चिंकू उम्र 19 वर्ष पुत्र अनूप की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी हल्दौर थानाध्यक्ष ने चिंकू की मौत की पुष्टि करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव घर ले गए थे इसके बाद युवक का अंतिम संस्कार सोमवार को गंगा बैराज पर किया गया था
घायलों में तीसरे युवक रजत पुत्र ओम प्रकाश की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है
रजत ओम प्रकाश का इकलौता बेटा था उसकी शादी करीब 4 साल पहले गांव सलमाबाद में हुई थी। उसके दो बेटे हैं रजत की मां अर्चना की भी 5 साल पहले मौत हो गई है। देर रात रजत का शव गांव पहुंचने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आक़िफ़ अंसारी की यह रिपोर्ट
©Bijnor express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…