बिजनौर में बिक रहा था अल्ट्राटेक नाम से नकली सीमेंट अनमोल ट्रेडर्स से 50 कट्टे बरामद

बिजनौर में थाना स्योहारा पुलिस द्वारा नकली अल्ट्राटेक सीमेंट का विक्रय करने वाले अभियुक्त को 51 कट्टे नकली अल्ट्राटेक सीमेंट सहित गिरफ्तार किया

आप को बता दे कि दिनांक 20 मई को वादी श्री अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी जनपद गाजियाबाद ने थाना स्योहारा पर तहरीर दी कि वह आई०आर०आई०एस कम्पनी में बतौर उप प्रबन्धक के पद पर कार्यरत है तथा अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड कंपनी ने अपने उत्पादो को बाजार में नकली बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया हुआ है।

जिसके क्रम में बाजार सर्वे से पता चला कि अनमोल ट्रैडर्स नूरपुर स्योहारा रोड बुढनपुर स्थित दुकान पर अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र नौबार सिंह निवासी ग्राम नियामताबाद थाना स्योहारा जनपद बिजनौर द्वारा नकली अल्ट्राटेक सीमेंट बेचा जा रहा है। इस संबंध में थाना स्योहारा पर मु0अ0सं0 236/24 धारा 420 भादवि व 63 कॉपीराइट अधिनियम पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्योहारा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र नौबार सिंह निवासी ग्राम नियामताबाद थाना स्योहारा जनपद बिजनौर को 51 कट्टे नकली अल्ट्राटेक सीमेंट सहित गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र नौबार सिंह निवासी ग्राम नियामताबाद थाना स्योहारा के पास से  51 कट्टे नकली अल्ट्राटेक सीमेन्ट बरामद किया गया कार्यवाही करने वाली टीम में अजय कुमार, उप प्रबन्धक आई0आई0आर0आई०एस० मय टीम ।व थाना स्योहारा पुलिस टीम शामिल रही


बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago