हज की तमन्ना लिए चिलचिलाती धूप में हथौड़े से पत्थर तोड़ती 80 वर्षीय नेत्रहीन बुज़ुर्ग महिला

दर्शकों हम आपको आज बिजनौर की एक उम्र दराज़ महिला के बारे में बता रहे है यह बहुत ही दिल को रुला देने वाली कहानी है इस वीडियो में आप एक हिम्मत वाली बुज़र्ग महिला को देख रहे हैं जो दोपहर के चिल्लाती धूप में पेड़ के नीचे बैठी ईट को तोड़कर रोहड़ा बना रही है।

इनका उम्र एक 80 साल है इनका नाम हसीना अम्मा है जो की आंखों से नाबीना हैं। उनकी  हथौड़ी का ईट पर इतना सटीक निशाना था, कोई भी ठीक प्रकार से देखनें वाला व्यक्ति भी नहीं तोड़ सकता, उम्र के आखिरी पड़ाव में जहां इंसान अपनी जिंदगी से हार मानकर पलंग पकड़ लेता है।

आखिर इस उम्र में आंखों की रोशनी गंवाने के बाद ऐसी कौन सी मजबूरी जो कांपते हाथों से रोड तोड़ रही है। हमारी जिज्ञासा ने हमे उनके पास जाने के लिए मुझे मजबूर कर दिया, हमारे उतावले पन ने काम छोड़ हसीना अम्मा से बात करने पर मजबूर कर दिया,

हमारे इल्तज़ा करने पर उन्होंने बताया कि 8 वर्ष पूर्व मेरे पति अब्दुल रशीद जो की मजदूरी करते थे, बीमारी के चलते उनका देहांत हो गया एकमात्र पुत्र सरफराज जो शादी शुदा है वह अपनी पत्नी वह छः बच्चों सहित रोजगार के सिलसिले में लुधियाना जाकर रहने लगा, घर पर खाना पीना वह खुद ही करती है।

जैसा भी कुछ जला भुना पक जाता है खा लेती है। और अपने आस-पास लोगों की तारीफ करते हुए कहती है कि मेरे पड़ोसी बहुत अच्छे हैं। मेरा काफी ख्याल रखते हैं। और उन्होंने मुझे पैसा इकट्ठा कर उमरे के लिए भेजा, अब वह जोखिम भरा काम इसलिए कर रही है । उनके दिल में हज करने की तमन्ना है। जिसकी वह आस लगाए बैठी है

और 2025 में उनका हज पर जाने का पूरा पूरा इरादा है। वह मजदूरी करके हज के लिए धन इकट्ठा कर रही है। हम काफी देर तक उनके पास बैठे रहे  वह अपने काम को लगातार अंजाम देती रही, हमने उनसे वादा किया कि हम आप की मदद करने आपके घर जरूर आएंगे हम

और शहर के एक मशहूर डॉक्टर जब उनके घर पहुंचे तो वह इबादत में मशगूल थी, डॉक्टर द्वारा बहुत अच्छे तौर पर उनकी मदद की गई उसके बाद हम दोनों ने उनसे अल्लाह हाफिज किया, तो उन्होंने हमारे सिर पर शफकत का  हाथ फेर कर दुआएं दी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago