मण्डावर में बारात आने से पहले मैरिज हाल में लगी आग तो वहीं धामपुर में ATM हुआ जलकर राख

Dhampur ATM आप को बता दे पहला मामला बिजनौर के धामपुर का हैं। जहां कालागढ़ मार्ग पर आर.एस.एम.डिग्री कालेज के गेट पर भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम है। रविवार शाम लोगों ने इसमें आग लगी देखकर दमकल को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई

एटीएम कार्ड अनिल कुमार बताया कि  शॉर्ट सर्किट से पहले एक में लगी आग उसके बाद एटीएम में आग लगी । कैश जला या नहीं, इसकी जांच यहां इंजीनियरों की टीम आकर करेगी।

वही अनिल कुमार ने बताया यदि अग्निशमन की गाड़ी समय रहते पहुंच जाती तो भारी नुकसान होने से बच जाता अनिल कुमार ने बताया 1 घंटे के बाद पहुंची अग्निशमन की गाड़ी

वही बैंक मैनेजर से जब बात की तो उन्होंने बाइट देने से साफ इनकार कर दियाउधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Mandawar Marrige Hall दूसरा मामला मंडावर थाना क्षेत्र का है जहां आज सोमवार की सुबह मंडावर बिजनौर रोड पर बिजली घर के निकट बने रॉयल पैलेस बैंक्वेट हॉल में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें बैंक्वेट हॉल में रखा लाखो का रुपए का सामान जलकर राख हो गया

मंडावर के मौहल्ला बाजार मंगल निवासी हाजी फारूक द्वारा शादी विवाह आदि के लिए रॉयल पैलेस के नाम से मंडावर बिजनौर रोड पर एक बैंक्वेट हॉल संचालित है।

शादियों का सीजन होने के कारण लगभग प्रतिदिन इस बैंक्वेट हॉल में कोई ना कोई कार्यक्रम होता रहता है इसी क्रम में मंडावर के मौहल्ला बाजार मंगल निवासी एक युवती की बारात सोमवार दोपहर इसी बैंक्वेट हॉल में आनी थी तथा मेहमानो के लिए खाना बनाने को तैयारी की जानी थी।

सोमवार लगभग साढ़े नौ बजे किसी अज्ञात कारण से बैंक्वेट हॉल के अंदर आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आनन फानन में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

गनीमत रही की किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।किंतु बैंक्वेट हॉल में रखा लाखो का सामान तथा बारातियों के खाने का सामान जल कर राख हो गया।

वही चेयरमैन मंडावर आसिफ शान,अधिवक्ता मौहम्मद हाशिम एड०,भाजपा नेता अजमल उमर एडवोकेट,पूर्व चेयरमैन आज़म अली खान,रालोद नेता अली अदनान,प्रशांत गुप्ता मोनू आदि ने वहां पहुंच कर दुख व्यक्त करते हुए सहानुभूति प्रकट की।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago