Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में फिर से गुलदार ने बच्चों को बनाया अपना निवाला बच्चे की हुई दर्दनाक मौत से परिजनों में मचा कोहराम

बिजनौर में अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आलियापुर के रहने वाले श्याम सिंह और उसका बेटा नितेश आज सुबह अपने जंगल में गए हुए थे तभी अचानक से एक गुलदार ने बच्चे नितेश पर हमला बोल दिया,

इस हमले में नीतीश की मौत हो गई हैं वही पिता द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुलदार को बहुत खोजने की कोशिश की लेकिन गुलदार का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

इस हादसे के बाद मृतक बच्चे के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। तो वही गुलदार को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है

https://youtu.be/w32Fd4ooQHY

Report by Bijnor express

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के अलियारपुर में मासूम बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, गुलदार के हमले में बच्चे की दर्दनाक मौत से परिजनों में मचा कोहराम,

वहीं मौके पर पहुंचे वन विभाग के रेंजर वीरेंद्र बोरा ने बताया कि एक गुलदार ने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना को लेकर वन विभाग द्वारा जो भी मदद होगी वह की जाएगी।

आप को बता दें कि पिछले एक वर्ष से जनपद बिजनौर के अलग-अलग क्षेत्रों से गुलदार के हमले में कई लोगों ने अपनी जान गवा दी है, इतना ही नहीं गुलदार के आतंक से कई किसानों को अपने मवेशियों से भी हाथ धोना पड़ा है,

जानकारी के अनुसार ताज़े मामले में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग भरपूर प्रयास कर रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आख़िर अचानक गुलदार के हमलों में इतनी बढ़ोतरी कैसे हो गई हैं जिसका जवाब वन विभाग के पास मौजूद नहीं है,

साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए कुछ ही घंटों में आसपास के इलाकों में पिंजरा लगाकर गुलदार को जल्द ही पिंजरे में कैद किया जाएगा

बिजनौर में फिर से गुलदार ने बच्चों को बनाया अपना निवाला बच्चे की दर्दनाक मौत से परिजनों में मचा कोहराम, आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago