Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर में करंट की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

🔸ग्रामीणों ने विधुत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

Bijnor: नहटौर थाना छेत्र के गांव मुस्सेपुर पाली निवासी 50 वर्षीय सहदैव पुत्र श्रीराम कुवर सिंह जंगल से चारा लेकर घर लौट रहा था बताया जाता है कि रास्ते में 11 हजार की विधुत लाईन नीचे झुकी हुई थी। जिससे विधुत लाईन पर उसका हाथ या चारा टच होने से उसको करंट लग गया।करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

ग्रामीणो को पता लगने पर मौके पर दर्जनो ग्रामिण पहुंच गए।सहदैव की मौत से ग्रामीणों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों ने शव को मौके पर रखकर विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और विधुत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।

सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणो को समझा कर शव का पंचनामा भरकर शव को शील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सहदेव की मौत से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया और गांव में शोक व्याप्त है।

ग्रामीणो का कहना है कि आए दिन जर्जर तारो से हादसे होते रहते है। विधुत विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई भी विधुत विभाग का अधिकार इस और ध्यान नहीं दे रहे है।


नहटौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago