Categories: नूरपुर

ग्रह कलैश के चलते पती ने पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, इस हमले में पत्नी का कटा गला गम्भीर रूप से हुईं घायल

बिजनौर के नूरपुर में ग्रह क्लेश के चलते पति-पत्नी की कहासुनी मे पती ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया मोके पर पहुँची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने आरोपी पती को गिरफ्तार कर लिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय शबनम पुत्री स्वः इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम मोरना थाना नूरपुर जनपद बिजनौर का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व गुलाम नबी निवासी ग्राम पोटा थाना नूरपुर जनपद बिजनौर के साथ हुआ था।

महिला के दो पुत्र व एक पुत्री है।रवीवार को गुलाम नबी व उसकी पत्नी शबनम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी झगङे में बदल गई।इस दोरान गुलाम नबी ने अपनी पत्नी शबनम के गले पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस शबनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ शबनम उपचाराधीन है। चिकित्सको द्वारा बताया गया कि शबनम अब खतरे से बाहर है।पुलिस ने आरोपी पति गुलाम नबी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस आरोपी गुलाम नबी से पूछताछ कर रही है पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

बिजनौर पुलिस ने अवगत कराया है कि शबनम उम्र करीब 30 वर्ष पुत्री स्व इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम मोरना थाना नूरपुर जनपद बिजनौर की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व गुलाम नबी निवासी ग्राम पोटा थाना नूरपुर जनपद बिजनौर के साथ हुई थी, जिसके 02 पुत्र व 01 पुत्री है।

कल दिनांक 25.07.2021 को समय करीब 11ः30 बजे गुलाम नबी उपरोक्त द्वारा घरेलू कहासुनी में अपनी पत्नी शबनम उपरोक्त के गले पर छुरी से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गयी। सूचना पर पहुॅची स्थानीय पुलिस द्वारा शबनम उपरोक्त को जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया जहॉ वह उपचाराधीन है।

चिकित्सको द्वारा बताया गया कि शबनम खतरे से बाहर है। स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी पति गुलाम नबी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही हैं।

ग्रह कलैश के चलते पती ने पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago