प्रेम प्रसंग के चलते हुईं थी हल्दौर में दूधिया की हत्या, बिजनौर एसपी ने किया खुलासा

Bijnor: 3 दिन पहले दिनदहाड़े हुई दूधिया की हत्या को लेकर आज एसपी ने हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों लोगों का पता लगाया और मुखबिर की सूचना पर बालकिशन चौराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

हल्दौर थाना क्षेत्र के खतापुर को जाने वाले रास्ते पर 26 जून को अज्ञात बदमाशों द्वारा राजवीर नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को लेकर मृतक की पत्नी राजो देवी ने हत्या की तहरीर हलदौर थाने में दी थी।

एसपी के दिशा निर्देश पर हत्या की घटना के खुलासे के लिए हलदौर थाने की पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया था। पुलिस द्वारा छानबीन करने में पता चला कि मृतक राजवीर का अनमोल नाम के व्यक्ति की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस प्रेम प्रसंग को लेकर कई बार अनमोल द्वारा राजवीर को समझाया भी गया था। लेकिन मृतक राजवीर लगातार अनमोल की बहन से मिल रहा था।इसको लेकर अनमोल ने अपने तहरे भाई हिमांशु के साथ मिलकर आरोपी की गोली मारकर 3 दिन पहले हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे।

एसपी ने इस घटना को लेकर बताया कि पुलिस ने सर्विलांस टीम के माध्यम से इस घटना का खुलासा किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस घटना में पुलिस ने हिमांशु और अनमोल को गिरफ्तार किया है

मृतक राजवीर का अनमोल की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते अनमोल ने अपने तहरे भाई के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था।पुलिस दोनों हत्यारों को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago