बिजनौर में भी स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, एसपी भी बने शिक्षक बच्चों को पढ़ाया पाठ

▪️विधायक सूची चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर छात्र छात्राओं की रैली को रवाना किया।

बिजनौर में जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान की शुरुआत नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से रैली निकाल कर की गई है। 6 से 14 वर्ष के बच्चो का स्कूल में नामांकन कराने के लिए स्कूली बच्चों की रैली निकालकर शिक्षा को लेकर जागरूक किया गया। वही शिक्षा को बेहतर बनाने में सहयोग करने के लिए शिक्षकों को सम्मानित पत्र देकर उनका सम्मान बढ़ाया गया

स्कूल चलो अभियान की शुरुआत बीजेपी सदर विधायक सूची चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूली छात्र छात्राओं की रैली को रवाना कर किया। नेहरू स्पोर्ट्स से शुरू हुई यह रैली काशीराम कालोनी प्राइमरी स्कूल में पहुंची। जहा जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की।

इस कार्यक्रम को कामयाबी की बुलन्दियों तक पहुंचाने के लिए, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र चौधरी, बीजेपी सदर विधायक सूची चौधरी द्वारा स्कूलों को गोद लिया गया। जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने समाज को शिक्षित बनाने के लिए 5 स्कूलों को और बेहतर बनाने के लिए गोद लिया। इस मौके पर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा बीएसए सीडीओ, एसडीएम व शिक्षक मौजूद रहे

वहीं इससे पहले बिजनौर डीएम ने सम्बन्धित अधिकारीयों वह कर्मचारियों सख्त आदेश जारी किए थे कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा “स्कूल चलो अभियान“के शुभारम्भ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण टीवी आदि के माध्यम से जिले के सभी स्कूलों में कराना सुनिश्चित करें BSA,जिन स्कूलों में बिजली या इन्टरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां पूर्व में ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्तिच करें,

“एस0पी0 की पाठशाला”

स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने वह आम जन तक इसका संदेश पहूंचाने के पुलिस अधीक्षक बने अध्यापक, स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाया शिक्षा का पाठ, बच्चे बाले थैंक्यू पुलिस अंकल

बिजनौर में डीएम ने की स्कूल चलो अभियान की शुरुआत एसपी ने भी शिक्षक बनकर बच्चों को पाठ पढ़ाया, विधायक सूची चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर छात्र छात्राओं की रैली को रवाना किया आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago