शराब पी रहे दो दोस्तों में कहासुनी के बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर ईट से प्रहार कर उतारा मौत के घाट

▪️झोपड़ी में शराब पी रहे दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक पर ईट से प्रहार कर मौत के घाट उतारा।

बिजनौर के नहटौर-नूरपुर मार्ग पर स्थित वीके इंटरनेशनल स्कूल के पीछे बनी झोपड़ी में शराब पी रहे दो युवकों में किसी बात के लेकर विवाद हो गया।जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक पर ईट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।सुचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है,

प्राप्त जानकारी के अनुसार नहटौर नूरपुर मार्ग पर स्थित विके इन्टरनेशनल स्कूल के पीछे क्षेत्र के गांव तरकोला निवासी नबाब सिंह पुत्र बलजेन्द्र सिंह की भूमि है।उसने वहां नौकरों के लिए एक झोपड़ी बना रखी है।बीती देर शाम क्षेत्र के ग्राम लतीफ़पुर चौहरा निवासी कपिल पुत्र कमल व जोनी पुत्र हरि सिंह झोपड़ी पर पहुंचे और वहां पर शराब पीने लगे।

बताया जाता हे की वहा बैठकर दोनो शराब पी रहे थे उसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। आरोप है की जोनी ने ईट से ताबड़तोड़ वार कर कपिल की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और सूचना पर एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ अजय अग्रवाल सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को आवशक निर्देश देते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है आरोपी युवक ने अपना जुल्म भी कबूल कर लिया है वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है,

इधर मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने कपिल के संबंध में पुलिस से जानकारी चाही तो उनका आरोप हे की पुलिस ने उन्हें संतुष्ट उत्तर नही दिया इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण के साथ परिजन थाने पहुंचे और कपिल के शव की माग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

थाने पहुंचे एडिशनल एसपी राम अर्ज ने उन्हें बताया की शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया हे और हत्यारे जोनी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ किस बात को लेकर दोस्त ने दोस्त की जान ले ली, मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

नहटौर से मोहम्मद फैजान की यह रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago