बिजनौर के जनप्रिय एसपी डॉ धर्मवीर सिंह का हुआ ट्रांसफर, दिनेश सिंह बने बिजनौर के नए कप्तान

▪️श्री दिनेश सिंह बने बिजनौर के नए कप्तान अमेठी से ट्रांसफर होकर आए हैं बिजनौर!

▪️S P डॉ. धर्मवीर सिंह का 6वीं वाहिनी PAC मेरठ हुआ ट्रांसफर।

Bijnor: आखिरकार बिजनौर में अपने लम्बे कार्यकाल के बाद एसपी डॉ धर्मवीर सिंह का 6वीं वाहिनी PAC मेरठ के लिए ट्रांसफर हो ही गया, जनता के बीच सुरक्षा का भाव जागृत करने के लिए लगातार फ्लैग मार्च व जनपदभर में चौकियों के निर्माण कार्य के लिए करा जायेगा याद!

कार्यकाल के दौरान डीएम बिजनौर के साथ शानदार तालमेल देखने को मिला

वहीं उनके कार्यकाल में किसी भी जन आंदोलन में जनपद में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी जिसका पूरा श्रेय बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह को जाता है, दरअसल डीएम बिजनौर के साथ उनका तालमेल चर्चा का विषय बना हुआ था दोनों ही आला अधिकारी जनपद बिजनौर के लिए रात-दिन एक किए हुए थें और जनता के बीच अपनी छवि को प्रदर्शित करने में कामयाब रहे

अपने आखिरी दिन स्कूल के निरक्षण के दौरान बच्चों को निहारते हुए

ट्रांसफर से ठीक पहले #SP_Bijnor, ने #DM_Bijnor के साथ नजीबाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौजमपुर सादात में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया और विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और स्कूली बच्चों से शिक्षा के संबंध में जानकारी की व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये

आखिरी दिन नजीबाबाद में जनसुनवाई में हिस्सा लिया

डीयम बिजनौर व पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील नजीबाबाद में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतें सुनी गई तथा त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर पुलिस का नया कारनामा ज़िले की पीआरवी यूपी 112 टॉप टेन में शामिल हुई

बिजनौर एक्सप्रेस की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago