बिजनौर के मंडावली में ज़ामीन के लिए भाई ने उतारा अपने सगे भाई को मौत के घाट,

बिजनौर के मंडावली में ज़ामीन के लिए भाई ने ही की थी भाई की हत्या, बिजनौर पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा, आप को बता दे कि 2 दिन पूर्व मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर के पास मालन नदी के किनारे एक खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला था जिसकी बाद में लवी कुमार के रूप में शिनाख्त हो गई थी मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी

घटना के खुलासे को लेकर एसपी बिजनौर के द्वारा दो टीमें गठित की गई थी मात्र 2 दिन में ही मंडावली पुलिस के द्वारा घटना का खुलासा कर दिया गया एसपी बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की रवि कुमार का भाई शोभित शराबी किस्म का व्यक्ति है जिसने अपने हिस्से की सभी जमीन बेचकर शराब में उड़ा दी

और अब अपने भाई की जमीन कब जाने की नियत से वह 2 दिन पहले अपने दो अन्य साथियों के साथ और लवी कुमार को लेकर हरिद्वार गया था वहां से लौटते समय मंडावली क्षेत्र में शोभित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ में मिलकर लवी की हत्या कर दी और उसके शव को ग्राम रामनगर के पास एक खेत में फेंक दिया गया मंडावली पुलिस के द्वारा शोभित सहित उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया

ज़ामीन के लिए भाई ने ही की थी भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा।

मंडावली से हमारे अब्दुल रहमान अल्वी की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago