बिजनौर ADJ कोर्ट ने तंजील हत्याकांड के दो मुजरिमों मुनीर व रैयान को सुनाई फाँसी की सजा

बिजनोर में ADJ कोर्ट 5 के जज डॉ विजय कुमार तालियांन ने NIA अफसर तंज़ील अहमद व उनकी पत्नी की हत्या के मामला दोनो मुजरिमों के लिए फांसी की सजा का एलान किया। मुख्य आरोपी मुनीर और  रैयान को सुनाई गई फाँसी की सज़ा। बाकी आरोपी तंजीम,जेनी और रिजवान को किया गया बरी

मुख्य आरोपी मुनीर और रेयान ने गोली बरसाकर उतारा था NIA अफसर तंजील और उनकी पत्नी फरजाना को मौत के घाट।बिजनौर जनपद में एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुनीर और रैय्यान को फांसी की सजा सुनाई गई है। एडीजे कोर्ट पांच के जज डॉ. विजय कुमार तालियान ने दोनों को फांसी की सजा का एलान किया है।

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार दिया था। वहीं, कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बाकी आरोपी तंजीम, जेनी और रिजवान को बरी करने का फैसला लिया है। 2 अप्रैल 2016 को मुख्य आरोपी मुनीर और रैय्यान ने गोली बरसाकर एनआईए अफसर तंजील और उनकी पत्नी फरजाना को गोली बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था।

बताया गया कि एनआईए अफसर की पत्नी समेत हत्या के मामले में भी कोर्ट ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को दोषी करार दे दिया। कोर्ट ने मामले में दोनों आरोपियों को आज सजा का एलान करने का फैसला किया। जिसके बाद आज कोर्ट में दोनों को फांसी की सजा सुनाई गई।

बता दें कि सजा सुनाए जाने को लेकर कोर्ट परिसर में पुलिस सुबह से ही चाक-चौबंद रही। कोर्ट के भीतर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सुबह भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बताया गया कि केवल केस से जुड़े लोग ही अंदर गए, अन्य किसी को कोर्ट के भीतर जाने की अनुमति नहीं थी।

बिजनौर ADJ कोर्ट ने दो मुजरिमों को सुनाई फाँसी की सजा, कल कोर्ट ने तय किये थे आरोप।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago