Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के अफजलगढ़ रामगंगा में डूबे गज्जन का तीसरे दिन शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

बिजनौर के अफजलगढ़ में तीन दिन पहले कटामल रामगंगा घाट पर डूबे युवक गज्जन सिंह का शव आज स्थानीय लोगों ने रामगंगा नदी कटारमल पुल से लगभग 1.5 किलोमीटर नीचे खोज लिया गया

डूबे युवक को ढूढने के लिए कल पीएसी के गोताखोरों के द्वारा रामगंगा नदी में कटारमल पुल से लेकर हरेवली बैराज तक सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन नदी में ज्यादा पानी और तेज बहाव होने के कारण टीम को कोई सफलता हासिल नहीं हुई थी।

डूबे युवक की खोज के लिए भोगपुर के प्रधान प्रतिनिधि मंगत लाल कम्बोज ने क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशान्त सिंह से संपर्क कर सिंचाई विभाग द्वारा कालागढ डैम से छोडे जा रहे पानी को बन्द कराया। जिसके बाद आज मलकीत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं द्वारा सुबह पुल से सर्च अभियान शुरू किया।

जिसमें नदी के अन्दर और दोनों तटो पर डंडो की सहायता से खोज करते हुए पुल से लगभग 1.5 किमी नीचे डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया। युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड गयी, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। खोजी अभियान में मलकीत सिंह, फौजी, टिंकू, कटिंग, महेंद्र सिंह ज्ञान सिंह आदि शामिल रहे।

रामगंगा में डूबे गज्जन का तीसरे दिन शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago