जोगिरामपुरी दरगाह-ए-आलिया पर होने वाली मजलिस के उपलक्ष्य में प्रशासन ने 18 विभागों के अधिकारियो के साथ की समीक्षा बैठक

विश्व प्रसिद्ध दरगाहे आलिया नजफ ए हिन्द की सालाना मज़ालिसों को लेकर 18 विभाग के अला अधिकारियो ने मक़सूसियो को लेकर समीक्षा बैठक की। ADM बिजनौर और SP देहात भी मौजूद रहे ज़िलें के आला अधिकारियों ने अंतिम समीक्षा के साथ अधिकारियों को निर्देश दिये वो अपने अपने विभागों के कार्य समय पूर्व ही पूरा कर तैयार रहे ताकी आने वाले ज़ायरीनो को किसी तरहा की कोई भी असुविधा ना हो पाये

सबसे पहले दरगाह प्रशासक डॉ हबीब हैदर ने अपनी तैयारीयों को लेकर विस्तार पूर्वक बताया और प्रशासन के मिल रहे सहयोग के लिये धन्यवाद दिया. ADM विनय कुमार के साथ SP ग्रामीण राम अर्ज सिंह, उपजिलाधिकारी नजीबाबाद व नगीना, क्षेत्रधिकारी नगीना व नजीबाबाद, के आलावा मीटिंग में तहसील के स्टॉफ के साथ ब्लॉक के अधिकारी, अग्नि शमन विभाग, नगर पालिका, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, परिवहन विभाग, विद्युत् विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य निरक्षक, पीडब्ल्यूडी विभाग, पूर्ति विभाग आदि के साथ समीक्षा की और सालाना मज़ालिसों के प्रोग्राम को सफलतापूर्वक कराने पर बल दिया,

दरगाह प्रशासक डॉ हबीब हैदर ने बताया की इस वर्ष पहली बार यहाँ हिन्दू धर्म गुरु, स्वामी और अहले सुन्नत के बड़े बड़े आला हज़रत सभी हिंदुस्तान की दरगाहों के आला हज़रात शिरकत करके गंगा जमुनी तहज़ीब का सन्देश देंगे उन्होंने बताया की इस दर पर सभी धर्मो के मानने वालों की आस्था जुडी है यहाँ से सभी फरियादी अपनी मुरादें पाते है और उनको यहाँ आकर सकून मिलता है।

मीटिंग में अधिकारियो ने भ्रमण कर पार्किंग, कैम्प और मुख्य मुख्य बिंदुओं पर विचार कर रणनीति बनाई। इस अवसर पर डॉ महमूद, डॉ मुत्तक़ी, गुलाम अस्करी, सलमान हैदर आब्दी , मोहसिन मेंहदी, नक़ी हसन, डॉ.महमूद, सिकंदर अब्बास सूफ़ी ज़ाकिर क़ादरी आदि मौजूद रहे

जोगिरामपुरी दरगाह पर होने वाली मजलिसों को लेकर प्रशासन ने 18 विभाग के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक।

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता वसीम बारी की रिर्पोट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago