छीनाझपटी में छोटी भाई से चली गोली बड़े भाई को लगी, इलाज के दौरान हुई मौत

बिजनौर से बड़ी खबर आ ही है दो सगे भाइयों में चली गोली से मची अफरा तफरी। लाइसेंसी बंदूक से निकली गोली से बड़े भाई हुआ घायल। इलाज के दौरान बड़े भाई ने तोड़ा दम। घर मे मामूली कहासुनी को लेकर भाईयों में बढ़ा था विवाद पुलिस ने आरोपी युवक को असलहा सहित किया गिरफ्तार।पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम।

दरअसल यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के दतियाना इलाके का है जहां पर रात्रि 8:00 बजे ब्रजवीर का अपने भाई उपेंद्र से लाइसेंसी बंदूक 12 बोर डबल बैरल को खेत पर ले जाने को लेकर विवाद व छीना झपटी में अचानक चली गोली, गोली रूपेंद्र के पेट मे लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों द्वारा घायल अवस्था मे रूपेंद्र को इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया। वही मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी ब्रजवीर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 311/ 22 धारा 304 भादवी पंजीकृत किया गया है, पुलिस ने आरोपी ब्रजवीर को हिरासत में ले लिया है और विधिक कार्यवाही प्रचलित है, घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

छोटी भाई से चली गोली बड़े भाई को लगी, इलाज के दौरान हुई मौत।

चाँदपुर से हमारे संवाददाता आफ़ताब अलाम की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago