Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर से लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची का शव गांव के पास ईख के खेत में पड़ा मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Bijnor: नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम से लापता हुई चार वर्षीय बच्ची का शव गांव के समीप ईख के खेत में पड़ा मिला।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शील कर पीएम के लिए भेज दे।

आप को बता दे कि मंगलवार को क्षेत्र के गांव अकबरपुर देवमल निवासी अंकुर कुमार की चार वर्षीय बच्ची अनामिका सुबह चाय पीकर खेलने के लिए गई थी। गांव के समीप स्थित स्कूल में बच्ची खेल रही थी।स्कूल की छुट्टी होने बाद तक भी बच्ची घर नही पहुंची थी।परिजनों ने बच्ची के घर ना पहुंचने के बाद सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश किया था।जिससे बच्ची का कही पता नही चला था।

परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को बच्ची की बरामदगी की तहरीर दी थी।पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बच्ची को तलाश किया।लेकिन बच्ची का कही अता पता नही चला।
आज सुबह खेतो पर जा रहे किसानो ने बच्ची का शव गांव के ही जंगल मे पड़ा देखा।जिसकी सूचना परिजनों को दी गई।जिससे परिजनों मे बच्ची का शव देखकर कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह,सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल,कोतवाल सतेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। और बच्ची के शव को शील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनो ने बच्ची के हत्या की आशंका जताई है।पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

बिजनौर में लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची का शव खेत में मिला। परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।

नहटौर से हमारे संवाददाता मौहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट ।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago