माँ नदी किनारे कपड़े धोती रही और बच्चा पानी में डूब गया, घंटो नदी में तलाशने के बाद मृत अवस्था मे मिला बच्चा

बिजनौर के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में रामगंगा नदी किनारे खेल रहे मासूम की पैर फिसलने से नदी में डूबकर मौत घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

आप को बता दें जनपद बिजनौर के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा की बोक्सा कॉलोनी निवासी मंगली देवी अपने लगभग तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस को साथ लेकर रामगंगा नदी के किनारे कपड़े धोने गई थी।

मंगली देवी कपड़े धोने लगी और मासूम प्रिंस वही पास में खेलने लगा। मंगली देवी वहां से कपड़े धोकर घर के लिए चल दी। कुछ दूरी चलने पर उसने पीछे मुड़कर देखा तो बच्चा गायब था। बच्चे को तलाशती हुई नदी किनारे पहुंची वहां पर भी बच्चा नहीं मिला।

महिला रोती बिलखती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बच्चे को तलाशते हुए नदी किनारे पहुंचे और बच्चे की तलाश की।

घंटों नदी में तलाशने के बाद घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर मासूम प्रिंस का शव झाड़ियों में अटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया तो वही मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई

बढ़ापुर से संवाददाता राफे अंसारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago