मंडावली में रामपाल सिंह के घर में घुसे गुलदार को वन विभाग की टीम के द्वारा कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया गुलदार को देखने के लिए हजारों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी भीड़ को हटाने के लिए वन विभाग के पुलिसकर्मियों को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा
आज मंडावली में रामपाल सिंह के घर में उस समय गुलदार घुस आया जब घर के सभी लोग जंगल में काम के लिए गए हुए थे जब जंगल का काम निपटा कर रामपाल सिंह के परिजन वापस लौटे तो उन्होंने घर के कमरे में कुछ आहट होती सुनी जिसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो घर में एक टंकी के ऊपर गुलदार बैठा हुआ दिखाई दिया जिसके बाद उन्होंने तुरंत घर का दरवाजा बंद कर दिया और
मंडावली पुलिस व वन विभाग की टीम को सूचना दी गई गुलदार घर में घुसने की सूचना पर हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए वन विभाग की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए बिजनौर से भी टीम को बुलाया जिसमें कमरे के गेट के आगे पिंजरा और जान लगाकर करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार को रेस्क्यू किया गया गुलदार को देखने के लिए पहुंची भीड़ को हटाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा
जंगल से निकलकर घर के अंदर तेंदुआ घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जंगल से निकलकर अचानक एक घर में तुन्दुए के आ जाने से परिवार के लोगों में और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची है और तेंदुए के रेस्क्यू में लगी है।
दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के मंडावली क्षेत्र निवासी रामपाल सिंह के घर का है। जहां पर जंगल से निकला एक तेंदुआ घर के अंदर जाकर चावलों की टँकी पर चढ़कर बैठ गया। घर के अंदर तेंदुए को बैठे देख परिवार में दहशत का माहौल हो गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग की टीम के द्वारा तेंदुए को पकड़ने को रेस्क्यू किया गया। वही दूसरी ओर लगातार गुलदार और जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है, कि लगातार वन विभाग से शिकायतों के बाद भी लगातार गुलदार यहां दिखाई दे रहे हैं जिससे कि ग्रामीणों की जान को खतरा बना हुआ है
मंडावली से हमारे संवाददाता अब्दुल रहमान अल्वी की यह रिपोर्ट
© Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…