Categories: अफजलगढ़

सिपाहियों की लापरवाही के चलते पेशी के दौरान मंडल का शातिर बदमाश हुआ था फ़रार

  • मंडल के शातिर बदमाश को फरार होने पर दो सिपाहियों को भेजा जेल।

Bijnor: मुरादाबाद मंडल के शातिर बदमाश फहीम उर्फ एटीएम को अभिरक्षा से भागने के आरोप में थाना पाकबड़ा पुलिस ने बिजनोर जनपद के दो सिपाहियों को मुकदमा दर्ज करते हुए आज जेल भेज दिया है

दरअसल कल दोपहर मुरादाबाद पुलिस महकमे में उस समय हड़कम्प मंच गया था जब बिजनोर जनपद से मुरादाबाद पेशी पर आया शातिर बदमाश फईम उर्फ एटीएम अभिरक्षा में लगे दोनों सिपाही को एक कमरे में बंद करके फरार हो गया था,

जिसकी सूचना के बाद से पूरे जनपद में चैकिंग की जाने लगी थी लेकिन फरार बदमाश को पकड़ा नही जा सका है, इस मामले में मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा में दिनेश और राहुल नाम के दोनों सिपाहियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें आज मेडिकल करने के बाद जेल भेज दिया गया है

दरअसल फईम उर्फ एटीएम बहुत ही शातिर किस्म का बदमाश है जिसके ऊपर लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज है पिछले दिनों मुरादाबाद पुलिस उक्त बदमाश के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही भी कर चुकी है , इस मामले में मुरादाबाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि दोनों सिपाहियों की गलती के चलते एक बदमाश फरार हुए है

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago