बिजनौर के नजीबाबाद में जोगीरमपूरी चौराहे पर सरे बाज़ार दो युवकों में चले चाकू-छुरे

Bijnor: नजीबाबाद में सरफिरे युवक ने दिनदहाड़े बीच बाजार में छुरे से एक युवक पर जानलेवा हमला करने पर बाजार में हड़कंप मच गया नगर के जोगिरमपुरी चौराह पुलिस चौकी के सामने
आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया

देखते ही देखते नौबत छुरे पर आ गई। एक सरफिरे युवक ने दूसरे युवक पर दिनदहाड़े बीच बाजार में छुरे से वार कर घायल कर दिया। दिनदहाड़े बीच बाजार में युवक पर छुरे से जानलेवा हमला करने से बाजार में हड़कंप मच गया

घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी युवक को छुरे के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को दोपहर नगर के रायपुर अड्डे पर जोगीरम्पुरी निवासी मौहम्मद शारिक व साहिल के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।

घटना की विडियो

बताया जाता है कि इसी दौरान शारिक ने साहिल पर छुरे से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर साहिल बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शाहिल को गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही आरोपी युवक शारिक को पुलिस ने छुरे के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया है

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

नजीबाबाद से हमारे संवाददाता डॉक्टर वासीम बारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago