Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के अफजलगढ़ में भी ईदुल फितर के मौके पर नमाजियों ने मांगी देश में अमन चैन के लिए दुआएं

▪️अफजलगढ़ नगर स्थित ईदगाह पर ईदुल फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

बिजनौर के अफजलगढ़ में भी नमाजियों ने मांगी देश मे अमनचैन की दुआ वही दर्जनों लोगों ने हाथ पर काली पट्टी लगाकर जेल में बंद बेगुनहा लोगो के रिहा किये जाने की सरकार से माग की आप को बता दे बीते कोरोना काल के चलते नगर व क्षेत्र में लोगो ने दो साल तक घरों पर ही ईद की नमाज अदा की थी इस बार नमाज ईदगाहों पर पढ़े जाने से लोगो मे खुशी का माहौल व्याप्त रहा। वही सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह पर पुलिस बल तैनात रहा

मंगलवार को सुबह से ही ईदगाहों पर नमाज अदा किये जाने के लिए नमाजियो का सैलाब उमड़ पड़ा। मौलाना अशफाक कासमी ने 8 बजे ईदगाह पर ईद की नमाज अदा कराई ।इसके बाद लोगो ने सवा आठ बजे जामा मस्जिद पर नमाज अदा की लोगों ने ईदगाह पर पहुंचकर सादगी के साथ ईद की नमाज पढ़ी ओर दुनिया व देश में अमन चैन के लिए दुआ की गई

वही नगर के युवा नेता जेद मुहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के दर्जनों लोगों ने बाजू पर काली पट्टी लगाकर जेल मे बन्द बेगुनहा लोगो को रिहा किये जाने की मांग की है।इस दौरान नगर सहित क्षेत्र के गांव कासमपुरगढ़ी,मानियावाला, भूतपुरी, चौहड़वाला आदि सहित कस्बा रेहड़, दहलावाला, भगतावाला आदि ईदगाहों पर भी नमाजियो ने नमाज अदा की।

वही नगरपालिका की ओर से साफ सफाई के अलावा पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई।नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी।वही छोटे छोटे बच्चे भी बने संवरे इधर उधर घूमते नजर आए।

सुरक्षा की दृष्टि से तहसीलदार कमलेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया तथा कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल सहित तैनात रहे। वही नगरपालिका की ओर से रोबिन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, बृजमोहन सिंह आदि मौके पर उपस्थित रहे।
रिपोर्टर संगम चौहान अफजलगढ़

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago