बिजनौर के स्योहरा में भी धूमधाम से मनाया गया ईदुल फितर का त्यौहार

बिजनौर के स्योहारा में हजारों लोगों ने कौम और देश की शांति के लिए नमाज अता की नगर की मस्जिद भी नमाजियों से भरी रही नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया

इस मौके पर ईदगाह पर हजारों मुस्लिमों ने सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की शहर इमाम मौलाना कामिल अंसारी के नेतृत्व में हजारों मुस्लिमों ने कौम और देश की तरक्की के लिए दुआ की

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, अधिशासी अधिकारी ए पी पांडे, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष फ़ैसल वारसी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, नजीबाबाद व्यापारिक जिला अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश महेश्वरी , राजपाल प्रजापति, मनोज भटनागर आदि ने मुस्लिमों को ईद की बधाइयां दी ।

इस मौके पर ईदगाह पर बच्चों के लिए एक मेला भी लगाया गया । जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खिलौने और मिठाइयां खरीदी।
इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों के लिए दान भी दिए।

थाना प्रभारी आशीष कुमार तोमर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। नगर में कहीं भी सड़कों पर कोई नमाज अदा नहीं की गई हिंदू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों को गले लग कर शुभकामनाएं दी

इस मौके पर ईदगाह पर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने अपने अपने स्वागत शिविर लगाए थे नमाज के बाद हिंदू मुस्लिमो के घर गए और शीर तथा सवैया खाई

स्योहारा से हमारे संवाददाता उवैस जैदी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago