बिजनौर में हाथी के बाद अब इस गांव से मिला तेंदुए का शव, वन विभाग में मचा हडकंप,

बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम किवाड़ में आज उस समय सनसनी मच गई जब यहां के निवासी बाबू राम के खेत मे एक तेंदुए का शव दिखाई दिया जिसके बाद तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया,

सूचना पर तुरन्त वन विभाग से अनिल सिंह व अन्य वनकर्मी मोके पर पहुंचे तथा अपने आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तेंदुए के शव का निरीक्षण करने के बाद तेंदुए के शव को पीएम के लिए बरेली भेज दिया है,

अभी पिछले महीने ही नगर से सटे दीनदार पुर में एक गुलदार का शव कुएं में मिला था तो आज इस तेंदुए के शव से वन विभाग में हलचल मची हुई है।फिलहाल तेंदुए की मौत का कारण पीएम के बाद ही पता लग पाएगा

बिजनौर में तेंदुओ की मौजूदगी से जहाँ जनपद के किसान मजदूरों में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं इस तेंदुए की मौत के बाद वनविभाग के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई है,

आप को बता दे कि पिछले कुछ वर्षों से जनपद बिजनौर के अलग अलग स्थानों पर तेंदुओ की मौजूदगी दर्ज की जा रही है, कभी किसानों पर हमले तो कभी उनके मवेशियों पर हमले जैसे आम हो गया है, वहीं जनपद का वनविभाग जैसे यह सब कुछ मुखदर्सख बन कर देख रहा है,

*अमानगढ़ में मिला हाथी का शव, मचा हडकंप*

दो दिन पहले ही बाघ आरक्षित वन क्षेत्र में नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने पर आला विभागीय मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करतें हुए अधीनस्थो को हाथी की मौत की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के गाँव केहरीपुर जंगल के सीमावर्ती अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के के जसपुर कक्ष संख्या ग्यारह में गश्ती दल को एक मृत हाथी मिला था मृत हाथी मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया था रेंजर राकेश कुमार शर्मा ने बताया था की बीट इंचार्ज वन दरोगा भोपाल सिंह, वन रक्षक नईम अहमद वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अमानगढ़ रेंज के जसपुर कक्ष संख्या 11 मे मृत अवस्था में हाथी पड़ा मिला। घटना की सूचना अधिकारियों को दे दी गयी हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

स्योहारा से उवैस जैदी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago