शेरकोट में साढू के हत्यारे को बिजनौर पुलिस ने 12 घन्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के शक में साडू की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आला कत्ल चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है

दरअसल बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र के मोहल्ला कोटरा कस्बा निवासी शमशाद और उसके साढू शहजाद में प्रेम प्रसंग के चलते विवाद हो गया था। शमशाद अपने घर की सीढियों पर बैठा हुआ था तभी शहजाद ने शमशाद की सरेआम रोड पर बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी और अभियुक्त शहजाद वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। जिसमें आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी अफजलगढ के नेतृत्व में 03 टीमें गठित की गयी थी।

स्थानीय पुलिस ने हत्या के आरोपी शहजाद को 12 घंटे के अंदर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने हत्या खुलासा करते हुए बताया कि, थाना शेरकोट क्षेत्र के अंतर्गत एक साडू ने प्रेम प्रसंग के शक में अपने साडू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। जिसमें स्थानीय पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है और अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago