पूरी अकीदत तथा शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुईं अलविदा जुमे की नमाज़

बिजनौर में अलविदा जुमे को लेकर पुलिस रही चप्पे-चप्पे पर अलर्ट, ड्रोन कैमरों से नजर रखी गयीं कल अलविदा जुमे की नमाज को लेकर जनपद बिजनौर में पुलिस चप्पे-चप्पे पर अलर्ट रही वही डॉ धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा भी जुमे की नमाज को लेकर सतर्क दिखाई दिए

रमजान माह के चौथे जुमे को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। अलविदा जुमा नमाज को लेकर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। तमाम रोजेदारों ने रोजा रखते हुए अलविदा जुमे की नमाज अदा की और रात में तरावीह की नमाज अदा की।

जुमे की नमाज के बाद मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। गांव से लेकर शहर तक जामा मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा कर अल्लाह के बताए रास्तों पर चलने की हिदायत दी गई और माह ए रमजान में बरसने वाली अल्लाह की रहमतों और बरकतों को बताया।

कहा कि अल्लाह इस एक महीने में अपनी रहमतों की बारिश करता है, हर मुसलमान पर रोजा फर्ज है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रमजान के चौथे व अलविदा जुमे पर क्षेत्र की मस्जिदें भरी रही। सुरक्षा की दृष्टि से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस का कड़ा पहरा प्रातः से रहा

बिजनौर से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago