Categories: अफजलगढ़

Bijnor: होली की चौपाई में बज रहे डीजे बंद कराने को लेकर दो समुदायों के बीच हुआ विवाद

▪️शेरकोट में होली की चौपाई में बज रहे डीजे बंद कराने को लेकर दो समुदायों के बीच हुआ विवाद

▪️मारपीट व पथराव में महिला सहित चार घायल, केस दर्ज, तीन गिरफ्तार।

बिजनौर के शेरकोट में बीती रात नगर में निकल रही चौपाई मे डीजे बजाने को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा होने से चार लोग घायल हो गये पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है,

नगर के मोहल्ला मोहल्ला नोंधना निवासी जगदीश पुत्र मंगू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात्रि मोहल्ले के ही कुछ युवक चौकी निकाल रहे थे जैसे ही उक्त लोग हबीबुल्ला पुत्र इनायतुल्ला के मकान के पास पहुँचे तो वहा डीजे बजाने को लेकर दूसरे समुदाय के शमीम पुत्र शफीक ने आकर डीजे बंद करने को कहा जिस पर उन्होंने इसका कारण पूछा तो वह मारपीट करने लगा इसी दौरान शमीम के बुलाने पर बीस से पच्चीस अन्य लोग वहां पहुंच गये तथा उन्होंने मारपीट और पथराव शुरू कर दिया। जिसमे निखिल पुत्र खुशीराम सुमित पुत्र जगदीश व माया पत्नी स्व पप्पू घायल हो गये,

घटना की सूचना पर एस पी पूर्वी ने घटना स्थल पर पहुँच स्थिति का जायजा लिया लिया थाना अध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि चौदह नामजद व दस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया हैं तथा इमरान पुत्र शमीउल्लाह अंजला पुत्र इमरान व अयाज पुत्र हमीदुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया उधर दूसरे पक्ष के शमीम पुत्र शरीफ ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती रात वह पत्नी को दवाई दिला कर लौट रहा था जहां उनके घर के पास ही सैनी समाज के आधा दर्जन लोगों ने एक राय होकर हम पर जानलेवा हमला किया व उसकी बीबी को पकड़ लिया

प्रार्थी ने किसी तरह ताहिर के मकान में घुस कर अपनी व बीबी की जान बचाई नष्ट मनोज परमार ने तहरीर की पुष्टि की रात्रि के समय दो समुदाय के बीच झगड़े की खबर तेजी से फैल गयी घटना की गम्भीरता को समझते हुए पुलिस पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ सुनीता दहिया मौके पर पहुँची गई अफजलगढ़ व रेहड़ पुलिस भी घटना स्थल पर नजर आया फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण हैं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

शेरकोट में होली की चौपाई में बज रहे डीजे बंद कराने को लेकर दो समुदायों के बीच हुआ विवाद। मारपीट व पथराव में महिला सहित चार घायल, केस दर्ज, तीन गिरफ्तार।

रिपोर्ट : बिजनौर एक्सप्रेस

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago