तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने तीन राहगीरो को रौंदा, एक रोज़ेदार बुजुर्ग की मौत

बिजनौर से बढ़ापुर सीवर मशीन लेकर जा रहे नगर पंचायत के अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उच्च उपचार के लिए सीएचसी नगीना ले जाया गया है।

मंगलवार की शाम बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी स्थित कल्चर वाली मस्जिद के पास नगर पंचायत का ट्रैक्टर सीवर सफाई कर नगर पंचायत परिसर जा रहा था तभी अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर ने कलहर वाली मस्जिद के पास एक दुकान के बाहर खड़े तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्ध अब्दुल हमीद (80 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी

इस घटना में मोहल्ले के ही बुन्दू (65) व मोहम्मद अय्यूब (30 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना को लेकर मृतक वृद्ध के परिजनों में गम का माहौल है।

इस घटना को लेकर मृतक वृद्ध के परिजनों में गम का माहौल है। मृतक रमजान के रोजे से था। उधर पुलिस उपाधीक्षक (नगीना) सुमित शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। घटना की तहरीर मृतक के पुत्र महबूब की ओर से पुलिस को दी गयी है जिसमे नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग कर्मचारी पवन उर्फ पप्पी पर ट्रैक्टर तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मृतक व दो अन्य घायलों को टक्कर मारने व ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप लगाया है।

तहरीर में आउटसोर्सिंग कर्मचारी को ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर बैठने की अनुमति देने पर नगर पंचायत प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया गया हैं

बढ़ापुर से हमारे संवाददाता राफे अंसारी की रिपोर्ट यह रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago