बिजनौर के धामपुर अफजलगढ़ वह साहनपुर में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में 1 व्यक्ति की मौत 2 घायल

▪️धामपुर में ट्रैक्टर के रुटरवेटर म कटकर संजय नामक किसान की दर्दनाक मौत,

धामपुर के ग्राम सप्पर सिक्योर उर्फ खदाना में किसान खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था अचानक उसका ट्रैक्टर किसी पेड़ से टकरा गया ट्रैक्टर के पेड़ से टकराने पर किसान रोटावेटर के नीचे गिर गया चलते रोटावेटर में गिरने से ट्रैक्टर स्वामी की रूटर में कट कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और ट्रैक्टर खुद चलकर गड्ढों में जा गिरा

जब राहगीरों ने इस घटना को देखा तो उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की और मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश कर अग्रिम कार्रवाई की ट्रैक्टर स्वामी की बॉडी के इतने टुकड़े हो चुके थे के उनको चुगना भी मुश्किल लग रहा था लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को पूरा करते हुए डेड बॉडी को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

▪️साहनपुर में मदिरा के नशे में युवक ने पीछे से मारी डंपर में टक्कर

आप को बता दें कि कल शाम लगभग 8:30 बजे अंकित कुमार निवासी चुक्कापुर ने मदिरा के नशे में काली के मंदिर के समीप खड़े हुए डंपर में पीछे से टक्कर मारी जिससे अंकित को काफी चोटें आई हैं बताया जा रहा है कि अंकित का एक पैर और हाथ की हड्डी टूट गई है और भी काफी गंभीर चोटें आई हैं

एक्सीडेंट होने के तुरंत बाद डंपर वाला डंपर लेकर फरार हो गया काली के मंदिर के समीप यह हादसा हुआ सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पर आ गए वह एंबुलेंस को बुलाकर एंबुलेंस के द्वारा अंकित को किसी हॉस्पिटल लेकर गए

▪️अफजलगढ़ में गन्ने से भरे टिप्पलर और डीसीएम की भिड़ंत

अफजलगढ़ क्षेत्र के चोहड़वाला निवासी सतीश कुमार पुत्र हरगोविंद सिंह टिप्पलर में गन्ना लेकर अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल आ रहे थे जैसे ही वह मिल के निकट पहुंचे तो धामपुर की ओर से आ रही डीसीएम और टिप्पलर की भिड़ंत हो गई जिसमें डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई और डीसीएम चालक घायल हो गया घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago