बिजनौर में तैनात कांस्टेबल की अवैध तमंचे के साथ तस्वीरे वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

▪️महिला कांस्टेबल ने कहा, दबाव बनाने के चलते फ़ोटो एडिट कर वायरल किये।

बिजनौर में तैनात एक महिला सिपाही की अवैध तमंचे के साथ तस्वीर वायरल हो रही है. वायरल फोटो में सिपाही के पास 10-12 कारतूस भी दिख रहे हैं. उसके साथ उसका भाई भी बैठा हुआ है और पोज दे रहा है. फोटो वायरल होते ही एसपी ने इसकी जांच साइबर सेल और सीओ बिजनौर को दे दी है.

वहीं इस मामले में बुलंदशहर पुलिस का कहना है कि फोटो कई साल पुरानी है और जांच करके कार्रवाई की जाएगी बुलंदशहर की रहने वाली बिजनौर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही कुमकुम ठाकुर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दिखाई दे रही हैं.

इस तस्वीर में कुमकुम के साथ उसका भाई ऋषिपाल सिंह भी दिखाई दे रहा है. पुलिस ने पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू करते हुए इस पूरी घटना की जांच सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और साइबर सेल को सौंपी है. लेकिन इस के olp

आरोपी महिला 2018 बैच की सिपाही है, इनके पिता पूर्व प्रधान हैं. पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया, ‘महिला कॉन्स्टेबल बिजनौर में तैनात है, जो बुलंदशहर के नंगली गांव की रहने वाली है, जिसका एक फोटो वायरल हुआ है, जिसमें वह अवैध तमंचा कारतूस के साथ दिखाई गई है.

उससे पूछताछ की गई है तो उसने बताया कि उसके परिवार में रिश्तेदार के साथ दहेज के मामले को लेकर विवाद चल रहा है दहेज का मुकदमा बुलंदशहर में ही लिखा गया है उस मुकदमे को खत्म कराने के लिए फैसले का दबाव बनाया जा रहा है फैसला ना करने देख लेने की धमकी दी गई थी इसलिए फ़ोटो एडीट करके वायरल किया गया है

लेकिन इसके बावजूद भी इस पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर को सौंप दी गई है इस फोटो को किसके द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया है? यह पता करने के लिए इसकी जांच साइबर सेल को सौंपी गई है. जांच में अगर सत्यता पाई जाती है तो महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

बिजनौर से हमारे संवाददाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago