▪️बीते दिनों से बाघ को देख रहे है ग्रामीण, वन विभाग से मिला रहा है सिर्फ आश्वासन!
Bijnor: जनपद बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज के निकटवर्ती गाँव करनपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों में बाघ की दहशत व्याप्त हैं। ग्रामीण हिंसक वन्यजीवों के सायें में जीने को मजबूर है।
हालत यह है कि शाम होते ही पूरे गाँव मे सन्नाटा परस जाता है। पिछले दिनों से लगातार राइस मिल के अंदर घूमते बाघ की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो रही हैं दरअसल करनपुर गाँव जंगल से सटा हुआ है ऐसे में इस क्षेत्र में हमेशा ही जंगली जानवरों का आतंक बना रहता है। गाँव के किसान औंकारदीप सिंह बताते है कि बीते लगभग एक सप्ताह से ग्रामीण बाघ को देख रहे है
इतना ही नही वन विभाग को सूचना देने पर वह भी सिर्फ आश्वाशन देकर चले जाते है। बाघ के आतंक से ग्रामीण दहशत में जी रहे है। उधर वन विभाग का कहना हैं कि शीघ्र ही पिंजरा लगाकर बाघ को पकड़ने का प्रयास किया जायेगा
अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट
© Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…