बिजनौर के चांदपुर जैकेट कारखाने में लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Bijnor: चांदपुर के ग्राम हीमपुर बुजुर्ग में एक जैकेट कारखाने में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है

आप को बता दे ग्राम हीमपुर बुजुर्ग में अकील अंसारी पुत्र यासीन अंसारी का माय सन गारमेंट के नाम से घर के अंदर ही एक जैकेट बनाने का कारखाना व गोदाम है। रविवार की रात्रि तीन बजे अचानक कारखाने व गोदाम में आग लग गई।

आग लगते ही घर में रह रहे लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंचे। घर के अंदर रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची व आग बुझाने में जुट गई

आग बुझाने में ग्रामीण भी उनके साथ लगे रहे। जैसे तैसे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गोदाम व कारखाने में लगी मशीनें गोदाम में रखी जैकेट का स्टॉक, कपड़ा, कच्चा माल जलकर स्वाह हो चुका था।

सीजन ऑफ होने के कारण गोदाम में भारी मात्रा में जैकेट व कच्चा माल भरा कर जो सभी जलकर खाक हो गया फैक्ट्री स्वामी अकील अंसारी ने बताया कि आग लगने से करीब चार से पांच लाख रुपए मूल्य का नुकसान हुआ है ।उन्होने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया



चाँदपुर से हमारे संवाददाता मौहम्मद शुऐब की रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago