बिजनौर में स्योहारा की नहर में अज्ञात व्यक्ति की तैरती लाश से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी

जनपद बिजनौर में स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मखनपुर के पास नहर में अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती मिली। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गुरुवार को  ग्राम मखनपुर  के पुल पर  नहर में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश झाड़ियों में फंसी हुई मिली। नहर के पुल पर घूम रहे गांव के बच्चों ने लाश को झाड़ियों में फंसा देखा ग्रामीणों को सूचना दी। लाश को नहर में झाड़ियों में फंसा देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर में से बाहर निकाला। मृतक की पीठ पर चोट के निशान थे और उसने चेक की शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। माना जा रहा है कि मृतक की मौत छह-सात दिन पूर्व हुई है। लाश पानी में पड़े रहने की वजह से फूल चुकी है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

पुलिस ने पंचनामा भर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है। मृतक की हत्या हुई है या आत्महत्या?  यह तो पुलिस जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा। ग्राम प्रधान रवि चौधरी ने बताया कि युवक की लाश कई दिन पुराना लग रही है और कहीं से बहकर आयी है। युवक के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। उनके द्वारा  पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने लैश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

स्योहारा से हमारे संवाददाता उवैस ज़ैदी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago