Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के अफजलगढ़ में छात्राओ से करवाया जा रहा है शौचालय साफ़ वीडियो वायरल

बिजनौर के अफजलगढ़ में छात्राओ द्वारा शौचालय साफ करने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिससे साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि स्कूल में आई छात्राएं शौचालय साफ़ कर रहीं हैं, दरअसल यह केंद्र और योगी सरकार के शिक्षा अभियान को लगाया पलीता लगाया जा रहा है,

जहाँ सरकारें बच्चों को सरकारी स्कूलों में आने के तरह-तरह के स्लोगन तैयार कर प्रेरित कर रही हैं वहीं स्कूलों की इस तरह की विडियो विडियो क्षेत्रीय प्रशासन की पोल खोलती हुईं नजर आ रहीं हैं, एक और जहां सरकारों के द्वारा ग्रामीण स्तर पर शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं वही कुछ लोगों की गलत मानसिकता के कारण इसमें सुधार नहीं हो पा रहा है।

ताजा मामला अफजलगढ़ के ग्राम पंचायत रसूलपुर आबाद का है, जहां पर रसूलपुर में प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं का शौचालय को साफ करने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो तीन छात्राएं शौचालय साफ कर रही है।

इसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह नियमों को दरकिनार कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और उन्हें पढ़ाई की जगह साफ सफाई के कामों में लगाया जा रहा है जिससे उनकी शिक्षा भी प्रभावित हो रही है जब इस संबंध में बीएसएफ बिजनौर से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उन्होंने मामला संज्ञान में ने होने की बात कही है

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago