विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का किया प्रयास गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए किया गया रेफर

जनपद बिजनौर में विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला 60% तक जल चुकी है। परिजनों ने महिला को जिंदा जलाकर मारने के आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है।

आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव हरोली का है। जानकारी के मुताबिक स्योहारा थाना इलाके के गाँव सत्तो नंगली के रहने वाले महेंद्र सिंह ने करीब 6 साल पहले अपनी बेटी अमीषा की शादी ग्राम हरोली के रहने वाले राम सिंह के बेटे कुलविंदर सिंह के साथ की थी मंगलवार रात गांव वालों ने अमीषा के घर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे उसके घर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने जब 26 वर्षीय अमीषा को आग से जलता देखा तो उसे आग से बचाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस औरअमीषा के परिजनों को दी। घर के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। सूचना पर अमीषा के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायल अमीषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पीड़िता का एक 5 साल का लड़का है जिसका नाम आयुष है। आयुष बचपन से ही अपने नाना नानी के पास रहता है।

पीड़िता की मां ने अमीषा के साथ ससुर और नन्दोई पर अमीषा को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अमीषा के पति कुल्वेन्द्र ने दूसरी शादी कर रखी है। कुल्वेन्द्र को दूसरी पत्नी से भी एक लड़का है। पीड़िता का पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ हरिद्वार में रहता है

स्योहरा से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago