Bijnor: घर लौट रहे राहुल की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार तीन युवको को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के पैजनिया इलाके से ग्राम धारू वाला मंडावली निवासी तीन युवक बाइक से घर लौट रहे थे। घर लौटते समय तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनो युवक गंभीर अवस्था मे सड़क पर गिर गए और काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। उधर कार चालक मौके पर ही अपनी कार छोड़कर फरार हो गया।
इस घटना में एक युवक राहुल वर्मा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस द्वारा कार को कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था जिसके कारण तेज रफ्तार कार को कंट्रोल नहीं कर पाया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस द्वारा कार को कब्जे में ले लिया गया और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है। उधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।
© Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…