बिजनौर में किरतपुर नहटौर मार्ग पर पेट्रोल पंप लूटने कोशिश करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर के पकड़ा

बिजनौर के नहटौर किरतपुर मार्ग पर दो दिन पूर्व तीन बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप स्वामी पर जानलेवा हमला व पंप पर लूट की घटना का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तथा उनके पास से दो बाइक व एक अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद कर तीनों का संबंधित धारा में चालान कर दिया।

उल्लेखनीय हो कि  गांव गिलाडा निवासी विनिल कुमार त्यागी पुत्र शिवदयाल सिंह का शादीपुर मार्ग पर श्री शिवदयाल फिलिंग स्टेशन के नाम से पैट्रोल पंप है। बुद्धवार की देर शाम करीब 8 बजे विनिल त्यागी अपने पैट्रोल पंप पर थे।

इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे।तीनों ने गाली गलौज करते हुए विनिल त्यागी के साथ झड़प की तथा लूटने का प्रयास किया। साथ ही बदमाशों ने जान लेवा हमला करने के इरादे से तंमचे से उन पर फायर झोंक दिया।

जिसमें वे बाल बाल बचे। आत्मरक्षा में उन्होंने भी अपनी लाईसेंसी पिस्टल से फायर किया। जिसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।

सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान काले उर्फ शुभम पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बच्चेवाला, सोहित पुत्र अमीचन्द निवासी ग्राम नरगदी, अमित पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम करीमपुर मुबारक के रूप में हुई थी।

घटना की तहरीर पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों  के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाज शुरु कर दी थी।  पुलिस ने मुखबर की सूचना पर तीनों आरोपियों को नहटौर कोतवाली मार्ग ग्राम फतेहपुर के बाग से घेराबंदी करके पकड़ लिया।

पुलिस ने उनके पास से लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में प्रयुक्त की गई दो मोटर साइकिल व एक अवैध तमंचा 2 जिंदा कारतूस सहित बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना नाम काले उर्फ शुभम पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बच्चेवाला, सोहित पुत्र अमीचन्द निवासी ग्राम नरगदी, अमित पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम करीमपुर मुबारक बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का संबंधित धारा में चालान कर दिया।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ मोहम्मद फैजान नहटौर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago