बिजनौर में डी आर एम ने धामपुर में बन रहे नए रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिए निर्देश

बिजनौर में आज मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह ने धामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी तीन महीनों में रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा किया जाए। उनके निर्देश के बाद अब स्टेशन निर्माण में तेजी आने की उम्मीद हैं,

दरअसल आज मुरादाबाद रेलवे मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह ने अपनी स्पेशल ट्रेन से कोटद्वार और नजीबाबाद का निरीक्षण करने के बाद धामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की समीक्षा की।

डीआरएम ने निर्माण कार्यों को संतोषजनक बताते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि आगामी तीन महीनों में रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा किया जाए, जिससे यात्रियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। डीआरएम के निर्देश के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि धामपुर रेलवे स्टेशन का कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago