बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन नहाते समय नहर में डूबे 42 वर्षीय युवक का शव 5 दिन बाद बरामद किया गया है
बढ़ापुर के गांव कठेर निवासी बबलू पुत्र हरीशचंद्र होली का त्योहार मनाने शेरकोट के गांव वाजिदपुर में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। होली खेलने के बाद वह अपने फूफेरे ससुर राजकुमार के साथ शहजादपुर के पास हरेवली से आ रही पोषक नहर में नहाने गए। इसी दौरान बबलू नहर में डूब गए।
स्थानीय पुलिस ने गोताखोर की मदद से बबलू की तलाश शुरू की। तीन दिन तक सर्च करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद NDRF की टीम को बुलाया गया।मंगलवार सुबह करीब 10 बजे NDRF की टीम को सफलता मिली।
टीम ने शेरकोट मंधौरा रोड स्थित ईदगाह के पास पोषक नहर से बबलू का शव बरामद कर लिया। बताया गया कि लाश फूलने के बाद पानी के ऊपर आ गई थी।
थाना प्रभारी शेरकोट पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर
©Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…