दैनिक जागरण के पत्रकार को गोली मारकर की हत्या नजीबाबाद मे पत्रकार संगठनो ने सौंपे ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार को गोली मारकर की हत्या नजीबाबाद मे पत्रकार संगठनो ने सौंपे ज्ञापन नजीबाबाद की अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार ममता यादव को सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि जिला सीतापुर में एक पत्रकार की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पत्रकारों में रोष है। शीघ्र ही पत्रकार के हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार नौकरी दी जाए।

ज्ञापन में प्रदेशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून भी लागू किए जाने की मांग की बुधवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी और महामंत्री मयंक कश्यप के नेतृत्व में संगठन से जुड़े पत्रकार तहसील पहुंचे,

जहा उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार ममता यादव को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि अभी हाल ही में जिला सीतापुर के इमलिया सुलतानपुर थाना में हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी,

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या से पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के पत्रकारों में आक्रोश है। ज्ञापन में आगे कहा कि भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकारों को लगातार डराया धमकाया जा रहा है, उन पर जानलेवा हमले हो रहे हैं, यहां तक कि उनकी निर्मम हत्यायें हो रही हैं।

इससे पहले भी कई पत्रकारों पर हमले हुए और उनकी हत्याएं हुई है, मीडियाकर्मी डर के साए में पत्रकारिता करने को मजबूर है, यह बहुत ही चिंता का विषय है, ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम अपनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में पुनरावृत्ति ना हो।

सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाकर हत्यारों को मृत्यु दण्ड दिया जाए। पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए। अन्य प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए

ज्ञापन देने वालो में जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद, नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी, महामंत्री मयंक कश्यप, अल्ताफ रज़ा, मरगूब हुसैन नासिर, शाही अराफात सैफी, शादाब जफर शादाब, अब्दुल रऊफ, सुहैल राजू आदि मौजूद रहे

तो वहीं सिटी प्रेस क्लब नजीबाबाद ने भी सरकार से हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने , पत्रकार के परिवार को एक करोड रुपए की सहायता राशि देने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की

बिजनौर के नजीबाबाद से शाकिब ज़ैदी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago