चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव के विरोध में बिजनौर कलेक्ट्रेट पर आसपा ने दिखाया जोरदार गुस्सा

बिजनौर में नगीना सांसद एवं आजादी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर मथुरा में हुए हमलें का विरोध करते हुए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

आजाद समाज पार्टी के नेता खुर्शीद मंसूरी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की सुरक्षा और बढ़ाई जाए। कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को कलेक्ट्रेट हाऊस में ज्ञापन सौंपा 

आप को बता दे कि बिजनौर में आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नुमाइश मैदान में एकत्र होकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दलितों और पिछड़ों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने मथुरा जिले में पिछले 15 दिनों में हुई चार गंभीर घटनाओं का मुद्दा उठाया। मांट थाना क्षेत्र के गांव सिर्रेला में पिछड़े वर्ग के युवक वासुदेव बघेल की हत्या की गई।

रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव करनावल में एक दलित परिवार की बेटियों की शादी में बाधा डाली गई और बारातियों पर हमला किया गया।सुरीर थाना क्षेत्र के भगत सिंह नगलिया गांव में चंद्रपाल और उनके परिवार पर की गई फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

मेरठ के सरधना में कालिंदी गांव में बारात पर हमला कर दुल्हन के जेवर लूट लिए गए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सामंतवादी और जातिवादी तत्वों द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किए जा रहे हैं।

उन्होंने सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले का भी विरोध किया। प्रदर्शन में खुर्शीद मंसूरी, विवेक सेन  फहीम अंसारी, जितेंद्र राणा, शहजाद अहमद, तुफैल अहमद, प्रदीप दास और शहाबुद्दीन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago