Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में हुआ दर्दनाक हादसा डैम में डूबकर दो लड़को की हुईं मौत, दोस्त को बचाने के प्रयास में दूसरे लड़का भी डूबा

बिजनौर के अफजलगढ़ में नहाने गए दो छात्रों की तुमरिया डैम की नहर में डूबने से मौत हो गई लवप्रीत सिंह 16 वर्ष पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव बढ़ियोवाला जसपुर(उत्तराखंड) मारिया स्कूल का कक्षा 10 का छात्र था व लवजीत सिंह 17 वर्ष पुत्र स्व. निवासी गांव रानी नांगल थाना रेहड खालसा एकेडेमी रानी नांगल के कक्षा 10 के छात्र था

दोनों छात्र आपस में दोस्त थे लवप्रीत स्कूल से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लेने गया था। स्कूल से प्रवेश पत्र लेकर स्कूल की दो छात्राओं एवं पांच दोस्तों के साथ प्रातः 10 बजे घूमने और तुमरिया डैम में नहाने के लिए गए थे। डैम से निकल रही नहर में पांचों दोस्त नहाने लगे। दोनों छात्राएं किनारे पर बैठी रही। लवप्रीत सिंह गहरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख उसे बचाने के लिए लवजीत सिंह भी आगे बढ़ गया।

वह तैरना में नहीं जानता था गहरे पानी में चले जाने के कारण वह भी डूब गया स्नान कर रहे दोस्त घबरा गए और उन्होंने भागकर पास ही स्थित एक दुकान स्वामी को घटना की जानकारी दी दुकानदार के पुत्र ने छात्रों को नहर से निकालने का प्रयास किया किंतु सफल नहीं हो सके

उसने ग्रामीणों को सूचना दी ग्रामीणों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। उस समय तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी छात्रों के परिजनों को दी। परिजनों में कोहराम मच गया। और घटनास्थल की ओर दौड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

बिजनौर में दर्दनाक हादसा, डैम में डूबकर दो लड़को की मौत।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago