नजीबाबाद के नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदाता के प्रति किया जागरूक

बिजनौर के नजीबाबाद के मौहल्ला रमपुरा स्थित मौहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिन मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ

शिविर में सर्वप्रथम झाड़ू लगाकर परिसर की साफ सफाई की और एनएसएस के लक्ष्य गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। एनएसएस की छात्रा अलीशा और लाविजा ने अपने मतदान पर विचार प्रस्तुत किए। आफरीन, अलीशा महक, लाविजा, सादिया के द्वारा मतदान जागरूकता को लेकर एक गीत के माध्यम से झलकी प्रस्तुत की और वोट के महत्व को समझाया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि नगर निवासी पूर्व जज मौहम्मद आदिल, मौहम्मद यूनुस, ज्योति शर्मा ने भी मतदान के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज से अध्यापिका व एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी गजाला मुमताज़ ने बताया कि विशेष शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर जागरूक किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं कार्यक्रम के पश्चात स्वयंसेविकाओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शाही अराफात नजीबाबाद

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago