बिजनौर के नगीना में रक्तदान महादान भारत सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट गोयल हॉस्पिटल के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजितकिया गया

बिजनौर के नगीना में आज रक्तदान महादान भारत सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट गोयल हॉस्पिटल के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया वही रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे नगीना थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह, और पत्रकार यासिर शम्सी ने फीता काट कर शुभारम्भ किया और रक्तदान करने वाले रक्तवीरो को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया

बताते चले कि रक्तदान शिविर में सुबह दस बजे से ही धामपुर रोड स्थित गोयल हॉस्पिटल में नगर से आए काफी संख्या में लोगों ने अपना रक्तदान किया।

इस मौके पर नजीबाबाद से आए डॉक्टर सुभाष जैन, वरुण पोखरियाल,प्रदीप सिंह,अजय सिंह,भास्कर सिंह,कहकशा, शगुफ्ता और नासिर ने इस मौके पर रक्तदान करने के फायदे बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है बल्कि शरीर में एक नई ऊर्जा का अहसास होता है।

वही इस मौके पर अपना अमूल्य रक्तदान करने वालों में शेर सिंह,डॉक्टर श्वेत कमल,सलाउद्दीन सिद्दीकी, पार्थ अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, विभोर अग्रवाल,प्रतीक अग्रवाल,अमन सचदेवा,फरीद असजद खान आदि सहित दर्जनों ब्लड डोनेट करने वाले लोगों ने रक्तदान करके बताया कि अगर हमारा खून किसी जरूरतमंद के काम आएगा तो हमारे लिए इससे बड़ी खुशी की बात नही होगी।

रक्तदान शिविर शाम चार बजे संपन्न हुआ जिसमे दर्जनों लोगो ने अपना रक्तदान किया।वही आज डॉक्टर श्वेत कमल गोयल के साथ रक्तदान टीम के साथ मिलकर रक्तदान कराने वाली टीम में सलाउद्दीन सिद्दीकी,मंजीत बिश्नोई,शम्मी पाल,अमन जोशी, हाजी फहीम अख्तर आदि का योगदान रहा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago