बिजनौर में इंस्पेक्टर व कस्टम ऑफिसर समेत 3 घरों में लाखों की चोरी करने वाले 5 चोरो को पुलिस ने एनकाउंटर में किया लंगड़ा

बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया सुंगरपुर बेहड़ा गांव के जंगल में रात करीब 10 बजे हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन बदमाश फरार हो गए

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुंगरपुर बेहड़ा के जंगल में एक ट्यूबवेल पर कुछ बदमाश मौजूद हैं। जब पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी और सीओ नजीबाबाद देश दीपक मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी के अनुसार, पकड़े गए बदमाश नांगल क्षेत्र में हुई कई चोरियों में शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों में लखीमपुर खीरी के रम्पुरा गांव के हरि सिंह और वीरू, शाहजहांपुर के ईसापुर के टीकम, मेरठ के सोफीपुर के रविन्द्र और कासगंज की स्टेशन कालोनी के तारा उर्फ ताराचन्द शामिल हैं। विशेष रूप से सुंगरपुर बेहड़ा में हुई चोरी की वारदातों में इन बदमाशों का सीधा संबंध पाया गया है।

23 जनवरी बुधवार की रात नांगल थाना क्षेत्र के गांव सुंगरपुर बेहड़ा में अज्ञात चोरों ने दो सगे भाई प्रिंस कुमार जो कस्टम विभाग में कार्यरत है और कशिक कुमार जो लोनी किसी थाने में इंचार्ज है ,के घर का ताला तोड़कर 15 लाख से अधिक की नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने चुरा लिए थे दोनों भाइयों का मकान बंद पड़ा था, घर पर कोई भी सदस्य नहीं था।

इसके साथ ही चोरों ने मोहित के घर का ताला तोड़कर 25 हजार नगद और लाखों के जेवर चुरा लिए थे और इसी गांव के भीम के घर का ताला तोड़कर एक हजार नगद और एक संदूक चरा लिया था तीन घरों में लाखों की चोरी से की घटना से पुलिस विभाग हड़कंप मच गया था

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago