बिजनाैर में एक साथ 3 घरों में लाखों की चोरी, इंस्पेक्टर, कस्टम ऑफिसर का घर भी शामिल

बिजनाैर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां नांगल थाना क्षेत्र के गांव सुंगरपुर बेहडा में अज्ञात चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों की नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

नांगल पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।बुधवार की रात नांगल थाना क्षेत्र के गांव सुंगरपुर बेहड़ा में अज्ञात चोरों ने दो सगे भाई प्रिंस कुमार जो कस्टम विभाग में कार्यरत है और कशिक कुमार जो लोनी किसी थाने में इंचार्ज है के घर का ताला तोड़कर 15 लाख से अधिक की नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने चुरा लिए।

दोनों भाइयों का मकान बंद पड़ा था। घर पर कोई भी सदस्य नहीं था। इसके साथ ही चोरों ने मोहित के घर का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी और लाखों के जेवर चुरा लिए। इसी गांव के व्यक्ति भीम के घर का ताला तोड़कर एक हजार की नगदी और एक संदूक चुरा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ नजीबाबाद देश दीपक और नांगल थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया।

राहत की बात यह है कि चोर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago